{"_id":"65e0e157dbf787c1350831c3","slug":"56-trains-canceled-since-last-three-months-will-start-operating-between-1st-to-3rd-march-bareilly-news-c-4-noi1138-354677-2024-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trains Resume: निरस्त 56 ट्रेनों का तीन मार्च तक शुरू हो जाएगा संचालन, यात्रियों का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Trains Resume: निरस्त 56 ट्रेनों का तीन मार्च तक शुरू हो जाएगा संचालन, यात्रियों का सफर होगा आसान
Fri, 01 Mar 2024 07:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:21 AM IST
सार
बरेली से गुजरने वाली 56 ट्रेनें कोहरे के कारण निरस्त की गई थीं। इन ट्रेनों की बहाली का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो रहा है। तीन मार्च तक सभी ट्रेनें पटरी पर लौट आएंगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे के कारण निरस्त की गईं ट्रेनों की बहाली का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। एक से चार मार्च तक दिल्ली-बरेली-लखनऊ, देहरादून-बरेली-लखनऊ होते हुए पूर्वांचल और बिहार समेत पश्चिम बंगाल तक जाने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कोहरे के सीजन में उत्तर रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। कई ट्रेनों के फेरे भी कम किए गए थे। रेलवे के इस कदम से बरेली होकर गुजरने वाली 56 ट्रेनें प्रभावित थीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निरस्त ट्रेनों का संचालन अब शुरू हो जाएगा। जिन ट्रेनों के फेरे कम किए गए थे, अब उसे भी सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
निरस्त की गईं ट्रेनों में दिल्ली-बरेली पैसेंजर, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस का संचालन बरेली से होता है। इसके अलावा रोजा-बरेली पैसेंजर का संचालन रोजा से किया जाता है। तीन मार्च तक इन सभी ट्रेनों का संचालन भी नियमित हो जाएगा। इसके लिए कोचों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोहरे के सीजन में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों के फेरों में कटौती कर दी गई थी। 90 दिन में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के 52, अवध-एक्सप्रेस एक्सप्रेस के 13 और त्रिवेणी एक्सप्रेस के 45 फेरों को निरस्त किया गया था। तीन मार्च तक इन ट्रेनों के फेरे भी नियमित हो जाएंगे।
इन ट्रेनों का शुरू होगा संचालन
14617/18 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
14523/14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस
14307/14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
14673/14674 शहीद एक्सप्रेस
14003/14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस
14235/14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
14229/14230 प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस
12583/12584 दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस
18103/18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
14525/14526 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस
12209/12210 कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस
15909/15910 अवध-असम एक्सप्रेस
15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
14617/18 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
14523/14524 अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस
14307/14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस
14673/14674 शहीद एक्सप्रेस
14003/14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस
14235/14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
14229/14230 प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस
12583/12584 दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस
18103/18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
14525/14526 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस
12209/12210 कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस
15909/15910 अवध-असम एक्सप्रेस
15127/15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस