फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   559 vehicles did not meet the standards, time till May 15

Bareilly News: 559 वाहनों ने मानकों को नहीं किया पूर्ण, 15 मई तक का समय

Wed, 06 May 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
559 vehicles did not meet the standards, time till May 15
अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिले के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में चर्चा की गई। समीक्षा में पाया कि 559 स्कूली वाहनों ने मानकों को पूर्ण नहीं किया है। इसके लिए 15 मई तक का समय दिया गया है। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा व डीआईओएस डाॅ. अजीत कुमार ने बताया कि सभी विद्यालय निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें। कोई भी विद्यालय बिना मानकों के वाहन संचालित न करें।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि कुल 756 स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर उन्हें पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया है। इनमें से 229 वाहनों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 559 वाहन अभी निर्धारित मानकों को पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे वाहनों को 15 मई तक का समय दिया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में कुल 5395 वाहन पोर्टल पर ऑनबोर्ड हैं, जिनमें से 196 वाहन विद्यालयों में उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed