फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   525 meter flyover will be built on satellite, complete survey

सेटेलाइट पर 525 मीटर का फ्लाईओवर बनेगा, सर्वे पूरा

Fri, 02 Jun 2017 01:32 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 02 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
525 meter flyover will be built on satellite, complete survey
525 meter flyover will be built on satellite, complete survey - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर के लिए एक और सौगात। अगर सब कुछ कुछ ठीक ठाक रहा तो सेटेलाइट चौराहे पर इसी साल फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। सेतु निगम की टीम ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है। एस्टीमेट बनाने का काम अंतिम चरण में हैं। अगले हफ्ते एस्टीमेट बनाकर शासन में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले किला ओवरब्रिज के बराबर में नया टू लेन पुल बनाने का एस्टीमेट भी बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। दो एस्टीमेट जुलाई से पहले स्वीकृत होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

राज्य के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने पिछले महीने सेटेलाइट चौराहा और ईसाईयों की पुलिया पर नए फ्लाईओवर बनवाने की घोषणा की थी। सेतु निगम की तीन सदस्यीय टीम ने उसी घोषणा पर अमल करते हुए सेटेलाइट चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया है। सर्वे के मुताबिक सेटेलाइट चौराहे से शाहजहांपुर रोड की ओर 525 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर बनाया जाएगा जो कि 13 से 15 पिलर का होगा। पुल के बराबर में दोनों ओर सात मीटर चौड़ी रोड पटरी निकाली जाएगी। सर्वे पूरा करने के बाद सेतु निगम इंजीनियरों की टीम फ्लाईओवर का आगणन (एस्टीमेट) तैयार करने में लगी है। इंजीनियरों की मानें तो फ्लाईओवर निर्माण की लागत 25 से 28 करोड़ आने का अनुमान है। एस्टीमेट बनाने का काम भी अंतिम चरण में है। सात जून से पहले एस्टीमेट शासन को भेजा जाना है। 
विज्ञापन


सेटेलाइट चौराहे पर 525 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े टू लेन फ्लाईओवर निर्माण के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। एस्टीमेट बनाने का काम अंतिम चरण में है। पांच दिन में आगणन तैयार हो जाएगा। अगले हफ्ते इसे मंजूरी के लिए शासन को भेज देंगे-  वीके मौर्य, एई सेतु निगम  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed