फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर आयुक्त सात दिन में दें सबूत, वर्ना होगा धरना प्रदर्शन

नगर आयुक्त सात दिन में दें सबूत, वर्ना होगा धरना प्रदर्शन

Mon, 20 May 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त सात दिन में दें सबूत, वर्ना होगा धरना प्रदर्शन
बरेली। उपसभापति अतुल कपूर और व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा को लेकर बयानबाजी करने के चलते रुहेलखंड उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी भी नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के विरोध में आ गए हैं। रविवार को सिविल लाइंस में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि नगर आयुक्त सात दिन में या तो सबूत दें अन्यथा माफी मांगे। वरना सात दिन बाद नगर आयुक्त के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतुल कपूर और विशाल मेहरोत्रा का पक्ष सुनने के बाद व्यापार मंडल ने उनके साथ खड़े होने की बात कही। राजकुमार मेहरोत्रा ने कहा, नगर आयुक्त हमारे पदाधिकारियों की छवि खराब कर रहे हैं। आरोपों के संबंध में सात दिन में साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करेगा। तरुण साहनी ने कहा कि जन समस्याओं पर ध्यान न देकर व्यापारी और जनता से टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है। गोपेश अग्रवाल ने कहा अब 28 मई से लगातार सात दिन प्रदर्शन होगा। बैठक का संचालन संजीव अग्रवाल ने किया। ध्रुव चतुर्वेदी, सर्वेश सिंह, इंद्रजीत गांधी, हरीश विग, अधीर सक्सेना, राजेश बढ़ेरा, पार्षद सर्वेश रस्तोगी, रोहित खंडेलवाल, शिवम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed