फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो दशक में मार्केट बन गया डेलापीर चौराहा

दो दशक में मार्केट बन गया डेलापीर चौराहा

Sat, 18 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
दो दशक में मार्केट बन गया डेलापीर चौराहा
बरेली। दो दशक पहले तक डेलापीर शहर का सबसे उपेक्षित एरिया था। कालोनाइजरों ने डेलापीर में प्राधिकरण से बिना नक्शा मंजूर कराए छोटी-छोटी कॉलोनियां बसा दीं। अब यह शहर के सबसे बड़े वार्डों में से एक है। पेट्रोल पंप से डेलापीर चौराहे तक घना मार्केट बन चुका है। मगर बीडीए के मास्टर प्लान में यह एरिया कामर्शियल घोषित नहीं है, जबकि राजस्व विभाग के सर्किल रेट इस इलाके के कामर्शियल होने की गवाही देते हैं।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्टेडियम के आगे डेलापीर चौराहे तक कम से कम 100 से अधिक बड़ी कामर्शियल इमारतें बनी हैं, जिसमें अधिकतर के मानचित्र बीडीए से स्वीकृत नहीं हैं। कुछ बड़ी इमारतों के नक्शे अगर स्वीकृत भी हैं तो वह मानचित्र के नियमों के हिसाब से निर्मित नहीं हैं। मास्टर प्लान में भी यह इलाका कामर्शियल घोषित नहीं है। बीडीए ने अपने बचाव के लिए शहर के कुछ नव विकसित इलाके मिश्रित (आवासीय कम कामर्शियल, जिसमें 70 प्रतिशत एरिया आवासीय होता है और बाकी कामर्शियल हो सकता है) घोषित कर रखे हैं। मॉडल टाउन के आगे रोड के दोनों ओर फर्नीचर, टाइल्स, बिल्डिंग मेटेरियल के शोरूम बने हैं। कुछ इलेक्ट्रानिक्स शोरूम भी हैं। कम से कम 15 से 20 बड़े नर्सिंग होम हैं। बैंकों के अलावा एटीएम भी बड़ी संख्या में हैं। पेट्रोल पंप के सामने चार नर्सिंग होम के अलावा नर्सिंग कॉलेज भी खुला है। दो से तीन बड़े होटल हैं। एक बरातघर कम बैंक्वेट हाल भी बना है। रोड के दोनों ओर 200 से अधिक दुकानें और 50 से ज्यादा विभिन्न शोरूम हैं। दुकानों, शोरूम, होटल या कांपलेक्स के पीछे के ज्यादातर हिस्से आवासीय हैं। डेलापीर चौराहे पर मिष्ठान की दुकानों के अलावा दो पेट्रोल पंप भी हैं। फल सब्जी ट्रेनिंग सेंटर भी हैं। उद्यान विभाग का मंडलीय दफ्तर भी इसी इलाके में है। यहां फल और सब्जी की मार्केट भी पेट्रोल पंप से शुरू होकर चौराहा होते हुए डेलापीर मंडी तक है। फल और सब्जी मार्केट में औसतन 500 से अधिक ठेले, खोखे या फड़ दुकानदार अपना छोटा-मोटा व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed