{"_id":"5cb6348abdec2214254480f0","slug":"51555444874-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिराते वक्त धमाका, हाथ उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार गिराते वक्त धमाका, हाथ उड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर (बरेली)। थानाक्षेत्र के नगरिया विक्रम गांव में पुराने मकान की दीवार गिराते वक्त दराती दीवार में लगने से जोरदार धमाका हो गया। इससे दराती चला रहे मकान मालिक का बांया हाथ कलाई के पास से उड़ गया और अंगुलियां मौके पर छितर गईं। पूरे शरीर में कांच के टुकड़े और बारूद घुस गया। दो और भाई चपेट में आए। शक में चचेरे भाई पर रिपोर्ट कराई गई है।
गांव निवासी 22 वर्षीय दिवारीलाल के माता-पिता की दस साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह अपने दो भाइयों के साथ ननिहाल के पचौमी गांव में रहता था। कुछ साल से मामा रामकीरथ के संग रोहतक में रहकर फैक्टरी में काम करता था। शादी के रिश्ते आने लगे तो दिवारीलाल ने गांव में खंडहर पड़े पैतृक घर को तोड़कर नया घर बनाने का फैसला किया। इसी सिलसिले में दादा के जमाने की कच्ची मिट्टी की ईटों से बनी दीवार तोड़ी जा रही थी। मंगलवार सुबह दस बजे दिवारीलाल तीन फुट ऊंची दीवार को गिरा रहा था। साथ में छोटा भाई शिवा और चचेरे भाई नन्हे भी थे। दीवार में खोखली सी जगह दिखी। इस छेद पर बांया हाथ रखकर वह दायें हाथ से दराती दीवार में घुसेड़ रहा था। तभी जोरदार धमाके के साथ वह गिर पड़ा। उसके बांये हाथ की कलाई उड़ गई और अंगुलियां व मांस छितर गया। परिजन तत्काल ही उसे शहर के निजी अस्पताल में ले आए। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने अस्पताल में घायल का हाल देखने के बाद फील्ड यूनिट के साथ मुआयना किया तो मौके से सुतली के जले टुकड़े मिले। उनका कहना था कि साजिशन या छिपाने के लिए किसी ने दीवार में बम रखा होगा। नाना रामेश्वर ने घायल के चचेरे भाई सुखपाल पर रिपोर्ट कराई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।