फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर आयुक्त के खिलाफ 28 कर्मचारियों की बगावत, सामूहिक अवकाश पर गए

नगर आयुक्त के खिलाफ 28 कर्मचारियों की बगावत, सामूहिक अवकाश पर गए

Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त के खिलाफ 28 कर्मचारियों की बगावत, सामूहिक अवकाश पर गए
बरेली। शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने कर्मचारियों को मूल पदों पर भेजना शुरू किया तो बगावत होने लगी। ड्राइवर का काम कर रहे 28 सफाईकर्मियों को हटाकर मूल पदों पर भेजा गया तो वे राहत मांगने नगर आयुक्त के पास पहुंच गए। उन्होंने राहत देने के बजाय हड़का दिया। इसके बाद ड्राइवर के पद से हटाए गए 28 कर्मचारी सात दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन ने नगर निकायों में सभी कर्मचारियों को उनके मूल पद पर भेजने के निर्देश दिए थे। कहा गया था कि इन लोगों से उनके पद से इतर काम न लिया जाए। इसके बाद नगर आयुक्त ने कार्रवाई शुरू की तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम आदि को ज्ञापन दिए लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसी बीच नगर आयुक्त ने ड्राइवर का काम कर रहे 28 सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर भेज दिया। इसके विरोध में सोमवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के राजेश कुमार, अनिल अंजाना, चंद्रपाल, अशोक आदि के साथ ये लोग नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। इन लोगों ने मूल पदों पर न भेजने का अनुरोध किया। मगर नगर आयुक्त ने इनकार कर दिया, इस पर कर्मचारियों ने चुनाव तक ही राहत मांगी। नगर आयुक्त ने सख्ती दिखाते हुए बाकी कर्मचारियों को भी मूल पदों पर भेजने को कहा। इससे आक्रोशित 28 कर्मचारी सात दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed