{"_id":"5c82d870bdec221465557ba7","slug":"51552078960-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज की वेबसाइट हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज की वेबसाइट हैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज की वेबसाइट कई दिनों से ठप पड़ी है। काफी समय से सूचनाएं भी अपडेट नहीं हुई। हालांकि प्रैक्टिकल की सूचनाएं जरूर पड़ी। शुक्रवार को अवनीश अग्रवाल को वेबसाइट का नया प्रभारी बनाया गया। उन्होंने वेबसाइट पर लॉगिन करने का प्रयास किया तो वह नहीं खुली। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने वेबसाइट हैक करके पासवर्ड बदल दिया है। हालांकि वेबसाइट पर कोई भी आपत्तिजनक सामग्री अपलोड नहीं है। शक है कि यह काम कॉलेज के ही किसी व्यक्ति ने किया है। काफी प्रयास के बाद जब वेबसाइट नहीं खुली तो हैकिंग का मामला मानते हुए एसएसपी से शिकायत की गई। वेबसाइट खुलवाने के लिए साइबर सेल की मदद मांगी गई है। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन भी अंदरखाने जांच करा रहा है।
नए वेबसाइट प्रभारी ने वेबसाइट खोलनी चाही तो नहीं खुली। उन्होंने बताया कि वेबसाइट को किसी ने हैक किया। एसएसपी और साइबर सेल को पत्र भेजा है। - डॉ. अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य बरेली कॉलेज
विज्ञापन
नए वेबसाइट प्रभारी ने वेबसाइट खोलनी चाही तो नहीं खुली। उन्होंने बताया कि वेबसाइट को किसी ने हैक किया। एसएसपी और साइबर सेल को पत्र भेजा है। - डॉ. अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य बरेली कॉलेज
विज्ञापन