{"_id":"5c5c2f6ebdec224a611c12c2","slug":"51549545326-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच छात्राओं ने कुलपति से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच छात्राओं ने कुलपति से मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ बढ़ रही छेड़खानी के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की छात्रा इकाई ने 5 सूत्रीय ज्ञापन कुलपति को सौंपा। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद छात्राओं को कुलपति मिलने पहुंचे। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कुलपति से खामियों को दूर करने की मांग की। जिस पर उन्हें आगामी दस दिनों में तमाम मांगे पूरी करने को कहा है।
एबीवीपी की आस्था झींगर, गरिमा सिंह, अपर्णा ठाकुर, निशा चौधरी, सपना चौहान, अनीशा कठेरिया, विदुषी व अन्य छात्राएं समूह बनाकर कॉलेज प्रशासन से महिला सुरक्षा की मांग करते हुए मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन करती रहीं। जैसे ही वजह मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करने पहुंची गेट बंद कर दिया गया। छात्राओं के द्वारा मुख्य द्वार बंद करने पर आक्रोश जताया तो गार्डनर ने मेन गेट खोल दिया। जिसके बाद छात्राओं ने अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैंपस में आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कुलपति कार्यालय से बाहर आए। जिस पर छात्राओं और कुलपति के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। छात्राओं ने कुलपति से विवि में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों को विजिटर कार्ड देकर प्रवेश देने, सीसीटीवी कैमरे से कैंपस को लैस कराने, गर्ल्स कॉमन रूम में सुविधाएं मुहैया कराने समेत एक सेनेटरी पैड की एटीएम मशीन लगाने की मांग की। जिसे जल्द पूरा किए जाने का आश्वासन कुलपति ने दिए हैं।