{"_id":"5c5c2ec9bdec22738442ae99","slug":"51549545161-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई निरीक्षक का वीडियो वायरल, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई निरीक्षक का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में एक बार फिर सफाईकर्मियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का मामला प्रकाश में आया है। वायरल हुए वीडियो में नगर निगम का एक सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी के लिए सफाई निरीक्षक से लेन देन की बात कर रहा है। नगर आयुक्त ने वायरल हुए वीडियो की जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मंगलवार को नगर आयुक्त के पास एक वीडियो पहुंचा। जिसमें सफाईकर्मी ड्यूटी लगाने के बाबत सफाई निरीक्षक से सौदा कर रहा है। सफाई निरीक्षक ने कम रुपये दिए जाने से नाराज होकर रुपये तो नहीं लिए लेकिन ड्यूटी लगाने के लिए चल रही उगाही के अंदेशे के चलते मामले की छानबीन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेकर सफाईकर्मियों की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। ड्यूटी से नदारद पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, वीडियो की सत्यता की जांच के आदेश दिए हैं।