{"_id":"5c5c2eb2bdec2273923c1f44","slug":"51549545138-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई में राजभाषा के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेलवे समेत कई संस्थाओं को सम्मानित किया। रेलवे एनईआर प्रथम, आईटीबीपी द्वितीय और राष्ट्रीय प्रतिदर्श संगठन को तृतीय पुरस्कार मिला। अन्य संस्थाओं में केवीए पूर्वोत्तर रेलवे, एलआईसी, वायुसेना केवीए समेत आईवीआरआई को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के पुस्तकालय भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर अग्रवाल ने कहा कि राजभाषा के लिए दिए गए लक्ष्यों को समय से पूरा कर उसे ऑनलाइन समय से अपलोड कर लें। हिंदी भाषा हम सबको एक दूसरे से जोड़ती है। अगर हम इसकी प्रगति के लिए कार्य करेंगे तो यह अपने आप बढ़ती चली जाएगी। निदेशक डा. राजकुमार ने कहा कि हिंदी के प्रति हमें अधिक संवेदनशील होना होगा। गृह मंत्रालय में राजभाषा उपनिदेशक भारतसरकार अजय मलिक ने कहा कि सरकार हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर पर भी राजभाषा का प्रशिक्षण दे रही है। बताया कि मोबाइल एप्प भी जारी किया गया है, जिस पर हिंदी का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। इजराइल ने अपनी भाषा से ही विज्ञान और नोबल के क्षेत्र में पुरस्कार जीते हैं। सहायक निदेशक राजभाषा आयकर विभाग मधुर श्याम कुशवाहा ने बताया कि 34 कार्यालयों में राजभाषा का पूर्णतया अनुपालन हो रहा है। आईवीआरआई राजभाषा उपाध्यक्ष विश्व बंधु चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन एसपी सिंह ने किया।