{"_id":"5c325eecbdec2256f74c52c2","slug":"51546804972-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे कम होगा जाम का झाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे कम होगा जाम का झाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुंभ मेले की ड्यूटी पर भेजे गए स्टाफ की वजह से शहर का यातायात प्रबंधन प्रभावित हो गया है। यातायात पुलिस स्टाफ के साथ ही इसी काम में लगे प्रशिक्षित होमगार्ड भी बड़ी संख्या में कुंभ ड्यूटी पर गए हैं, जहां से वह मार्च के अंत में ही वापस आ सकेंगे। ऐसे में तीन महीने व्यवस्था भगवान भरोसे रहेगी, लोगों को जाम जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है।
यातायात पुलिस के पास कुल 48 कांस्टेबल हैं। इनमें से 14 को कुंभ मेले भेजा गया है। दो एचसीपी भी वहां भेजे गए हैं। चार कांस्टेबल और कुंभ रवाना करने का निर्देश आया है जिन्हें एक-दो दिन में रवाना किया जाएगा। यातायात पुलिस को होमगार्ड विभाग से हर महीने करीब 175 होमगार्ड सहयोग के लिए मिलते हैं। इस बार केवल 74 होमगार्ड के आवंटन की ही सूची आई है। इस लिहाज से यातायात प्रबंधन के जानकार करीब सौ होमगार्ड भी कुंभ मेले की ड्यूटी पर गए हैं।
वीआईपी ड्यूटी में भी लगा स्टाफ
कुंभ मेले के अलावा समय-समय पर वीआईपी ड्यूटी में दूसरे जिलों को भी यातायात पुलिस का स्टाफ भेजा जाता है। इन दिनों गाजियाबाद में तंजानिया के राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भी एक टीआई और तीन कांस्टेबल भेजे गए हैं। हालांकि वह दो से तीन दिन में लौट आएंगे।
विज्ञापन
कुंभ मेले में काफी स्टाफ भेजना पड़ा है। होमगार्ड भी ड्यूटी पर गए हैं। ऐसे में चेकिंग जैसा कार्य प्रभावित हो रहा है। यातायात प्रबंधन प्राथमिकता है, इसलिए हर व्यस्त चौराहे पर सीमित स्टाफ की ड्यूटी लगाकर काम चला रहे हैं। जहां जाम की सूचना मिलती है वहां तत्काल स्टाफ भेज दिया जाता है।
- सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक