{"_id":"5b2fe8e14f1c1b95598b5e41","slug":"51529866465-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा गवाह को थी नेपाल ले जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा गवाह को थी नेपाल ले जाने की कोशिश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 27 Jun 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले का मुख्य गवाह होने का दावा करने वाले लखनऊ के जानकीपुरम से अगवा कुलदीप सिंह खीरी पुलिस को मिला। वह अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर शनिवार की शाम नेशनल हाईवे-24 पर मैलानी थाने की संसारपुर पुलिस चौकी पहुंचा था।
माना जा रहा है कि अपहरणकर्ता उसे लखीमपुर खीरी के रास्ते नेपाल ले जाना चाहते थे। पुलिस भी इस बात से इंकार नहीं कर रही है। सूचना पाकर खीरी पहुंची लखनऊ पुलिस रविवार को कुलदीप को लेकर लौट गई। कैंप कार्यालय पर एसपी रामलाल वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र की शिवम सिटी निवासी कुलदीप सिंह तन्वी सेठ पासपोर्ट मामले का चश्मदीद गवाह है। उसका कहना है कि जिस समय मामला हुआ, वह भी पासपोर्ट दफ्तर में लाइन में लगा था।
एसपी ने कुलदीप सिंह के हवाले से बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 2:05 बजे बाइक से कुलदीप सिंह आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकला था। कुछ दूर आगे स्कार्पियो सवार तीन-चार लोगों ने उसे अगवा कर लिया। लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर पहुंचने पर अपहरणकर्ताओं ने उसे कोई नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसे शाम करीब सात बजे जब होश आया तो स्कार्पियो जंगल के किनारे खड़ी थी। उसमें सवार दो लोग कुछ दूरी पर स्थित ढाबे पर चले गए, जबकि दरवाजा बिना लॉक किए चालक लघुशंका करने लगा। इसी बीच वह मौका पाकर गाड़ी से भाग निकला और रोडवेज बस में बैठकर संसारपुर कस्बा पहुंचा और चौकी पुलिस को जानकारी दी।