फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert on storm in two days

दो दिन में फिर आएगा चक्रवाती तूफान, अलर्ट जारी

Sat, 05 May 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 05 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Alert on storm in two days
weather

मौसम विभाग ने दो दिन के अंदर फिर से चक्रवाती तूफान और बारिश की भविष्यवाणी करते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसमें भी जानमाल के नुकसान की आशंका जताई गई है। इस बार भी तूफान का असर उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में रहेगा। हाल ही में तूफानी हवाएं चलने से उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 94 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के डायरेक्टर जेपी गुप्ता की ओर से पांच मई को आंधी-तूफान और बारिश की भविष्यवाणी की गई है। तूफान का असर गोरखपुर, बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, एटा, महामायानगर, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फ रनगर, बिजनौर और बागपत के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में रहेगा। धूल भरी तेज आंधी चलेगी और तेज बारिश भी हो सकती है। दूसरी ओर पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 10 मई तक मौसम में भारी उतार-चढ़ाव रहेगा। इस दौरान मैदानी इलाकों की हवा ऊपर की ओर चढ़ने से चक्रवाती तूफान की संभावना बनी हुई है। सात मई तक किसी भी समय चक्रवाती तूफान आ सकता है। सात से नौ मई तक बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed