{"_id":"676dc1a1ae37bf2f89074194","slug":"50-thousand-rupees-were-spent-in-the-name-of-updating-aadhaar-in-the-account-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103633-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाते में आधार अपडेट कराने के नाम पर 50 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाते में आधार अपडेट कराने के नाम पर 50 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
नवाबगंज। बैंक के खाते में आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर एक शातिर ने व्यापारी के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए, जब उनके फोन पर रुपये निकलने का मेसेज आया तो ठगी का एहसास हुआ। इससे परेशान व्यापारी ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
नगर के मोहल्ला पुराना ब्लाॅक निवासी उदित कोहली बिजलीघर के पास हैंडपंप और उसके पार्ट्स बेचने का कार्य करते हैं। वह महानगर के पटेल चौक के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के खाताधारक हैं। बृहस्पतिवार को उनके फोन पर काॅल आई कि उनके बैंक खाते में आधार लिंक करना है। अपना आधार संख्या बता दो। जैसे ही उन्होंने आधार नंबर बताया। उसी बीच 10 बार में 49 हजार रुपये धनराधि कटने का फोन पर मेसेज आया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
--
क्रेडिट कार्ड हैक कर निकाले रुपये
आंवला। क्रेडिट कार्ड हैक कर हजारों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की रिपोर्ट व्यापारी ने दर्ज कराई है। मोहल्ला पक्का कटरा निवासी व्यापारी उमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनके द्वारा एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 17 अगस्त को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी चेन्नई को 40 हजार का भुगतान किया गया था, जबकि इसके अलावा बिना कार्ड का इस्तेमाल किए व बिना ओटीपी आए तीन बार में 18 हजार रुपये की कटौती कर ली गई। इसकी शिकायत उनके द्वारा उसी दिन स्थानीय बैंक की शाखा से की गई थी, पर कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। संवाद