फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 Mahadani donated plasma, now your turn

प्लाज्मा दान कर चुके 50 महादानी, अब आपकी बारी

Sun, 16 May 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
50 Mahadani donated plasma, now your turn
Blood Bank - फोटो : अमर उजाला

खुद संक्रमण को हराकर अब दूसरे लोगों की जान बचाने आगे आए कोरोना योद्धा

विज्ञापन
बरेली। प्लाज्मा दान कर लोगों की जान बचाने का संकल्प लेकर लोग आईएमए ब्लड बैंक पहुंचने लगे हैं। शनिवार को छह लोगों ने प्लाज्मा दान किया। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए बरेली के साझा अभियान को सराहा। ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. अंजू उप्पल ने बताया कि शनिवार को पहली बार काफी लोग प्लाज्मा दान करने पहुंचे।
डॉ. अंजू के मुताबिक बरेली में कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा दान करने के लिए पिछले साल से ही आईएमए ब्लड बैंक क्रियाशील है। शुरुआत में प्लाज्मा दान करने में लोग हिचकते थे लेकिन अबकी बार अपनों के साथ ही दूसरों की जरूरत के लिए भी कई लोग प्लाज्मा दान करने पहुंचे हैं। शुक्रवार तक 44 लोगों ने प्लाज्मा दान किया था और शनिवार को छह लोगों ने प्लाज्मा किया तो आंकड़ा पचास पार कर गया है। उन्होंने संक्रमित रहे लोगों से अपील की है कि वह प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं। उनकी जांच और प्लाज्मा दान करने का कोई शुल्क नहीं है। इसके बदले उन्हें लोगों का आशीर्वाद और दुआएं मिलेंगी।
विज्ञापन

ताकि प्लाज्मा के अभाव में न जाए जान

सुरेश शर्मा नगर के रहने वाले निदेश गंगवार ने छह दिन पहले प्लाज्मा का दान किया था। बताया कि वह पिछले साल दिसंबर में संक्रमित मिले थे। जनवरी में स्वस्थ होकर घर आ गए थे। दूसरी लहर में प्लाज्मा के महत्व को देखते हुए उन्होंने दान करने का संकल्प लिया और इसे पूरा किया। प्लाज्मा से किसी की जान बचे इसलिए वह आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन आया और चले ओ प्लाज्मा देने

रामपुर गार्डन के रहने वाले सचिन अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें किसी जरूरतमंद के लिए प्लाज्मा का दान करने को फोन आया था। जिन्होंने कॉल की वह परिचित थे इसलिए वह सीधे आईएमए ब्लड बैंक पहुंचे। जांच कराई और सब दुरुस्त मिलने पर छह दिन पहले प्लाज्मा का दान किया। उम्मीद है कि जिसे प्लाज्मा मिले वे बचे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed