फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PCS examination: 16 sector magistrates will monitor 49 centers

पीसीएस परीक्षाः 49 केंद्रों की निगरानी करेंगे 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट

Sat, 10 Oct 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
PCS examination: 16 sector magistrates will monitor 49 centers
exam - फोटो : amar ujala

एसडीएम, तहसीलदार को सौंपी गई जिम्मेदारी, मास्क, सैनिटाइजर लाना अनिवार्य

विज्ञापन
बरेली। रविवार 11 अक्तूबर को जिले के 49 केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा होगी, जिसमें 22400 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को एडीएम सिटी ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अफसरों के साथ बैठक की।

एडीएम सिटी महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढे़ ग्यारह बजे और दोपहर ढाई से साढे़ चार बजे तक दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षार्थियों को मास्क और सैनिटाइजर साथ लाना होगा। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा शुरू होने से करीब घंटे भर पहले प्रश्नपत्र केंद्रों पर पुलिस की निगरानी में पहुंचाए जाएंगे। केंद्रों के बाहर और भीतर सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम रहेगा। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंककी जाएगी। किसी परीक्षार्थी का तापमान अधिक होने पर उसे केंद्र पर बनाए गए आइसोलेशन रूम में परीक्षा दिलाई जाएगी। उसकी एंटीजन से जांच भी कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed