फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   48 year old woman fraudulently married to a forest worker in Bareilly

ये कैसा निकाह: 20 साल की युवती दिखा 48 वर्षीय महिला से करा दिया विवाह, युवक बोला- इसीलिए अब तक बनाए नहीं संबंध

Thu, 13 Oct 2022 08:10 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Oct 2022 08:10 AM IST
सार

पीलीभीत में तैनात वनकर्मी ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि रिश्ता तय करते वक्त 20 साल की युवती को दिखाने और फिर 48 साल की महिला से निकाह करा दिया गया। विरोध करने पर उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
48 year old woman fraudulently married to a forest worker in Bareilly
love bird - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ता तय करते वक्त 20 साल की युवती को दिखाने और फिर 48 साल की महिला से निकाह करा देने का आरोप लगाते हुए पीलीभीत में तैनात वनकर्मी ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि ससुराल वालों ने विरोध करने पर उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन

बारादरी इलाके के मोहल्ला बजरिया इनायत खां में रहने वाले मोहम्मद इरफान वन विभाग कर्मचारी हैं और पीलीभीत में तैनात हैं। इरफान के मुताबिक रिश्ता तय करते वक्त ससुराल वालों ने उन्हें करीब 20 साल की लड़की दिखाई थी लेकिन मई 2021 में 48 साल की औरत से उनका निकाह करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के विदाई के बाद घर आने पर उन्हें इसका पता चला, इसी वजह से उन्होंने उससे कोई संबंध स्थापित भी नहीं किए। इरफान का कहना है कि उन्हें जो लड़की दिखाई गई थी, वह बदायूं के जालंघरी सराय की अविवाहित थी। उन्होंने ज्यादा उम्र की महिला से शादी कराने का विरोध किया तो उन पर बदायूं में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन

उनकी दरख्वास्त पर पुलिस ने कोई जांच नहीं की। उनका जिस महिला से निकाह कराया गया, उसका बरेली के मानसिक रोग के डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। इरफान का आरोप है कि उनके ससुराल वाले उन्हें और उनकी बहन को गंदे मेसेज भेजने के साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। साजिश के तहत उनकी हत्या की योजना भी बनाई है ताकि उनकी नौकरी झटक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed