{"_id":"5cdf1551bdec22070460b302","slug":"41558123857-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह की तस्दीक के लिए समिति ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह की तस्दीक के लिए समिति ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फरीदपुर के एक गांव में नाबालिग के विवाह का मामला सामने आया है। आशा ज्योति केंद्र के स्टाफ ने इन्हें बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया। समिति ने नाबालिग के उम्र की पुष्टि करने के निर्देश दे दिए हैं। समिति का कहना है कि इसके बाद ही कोई कार्रवाई हो सकती है।
आशा ज्योति केंद्र के स्टाफ को सूचना मिली थी कि फरीदपुर के एक गांव में नाबालिग लड़की की शादी हो गई है। इसके बाद लड़की को परिवार वालों के साथ बाल कल्याण समिति के सामने शुक्रवार को प्रस्तुत किया गया। लड़की के आयु की तस्दीक इसलिए नहीं हो पा रही थी, क्योंकि वह और उनका परिवार अशिक्षित था। आयु के लिए कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके लिए समिति ने उम्र की तस्दीक के लिए लड़की का मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं। समिति का कहना है कि जांच के बाद अगर नाबालिग होने की पुष्टि होती है तो इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।