फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मतदान बहिष्कार : अमीरनगर में नहीं पड़ा एक भी वोट

मतदान बहिष्कार : अमीरनगर में नहीं पड़ा एक भी वोट

Wed, 24 Apr 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
मतदान बहिष्कार : अमीरनगर में नहीं पड़ा एक भी वोट
नवाबगंज/नकटीनरायनपुर। देवहा नदी पर पुल न बनने से नाराज अमीरनगर गांव के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। एसडीएम और सीओ ने उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह किसी भी सूरत में वोट डालने को तैयार नहीं है। थककर एसडीएम लौट गए। मंगलवार शाम तक यहां एक भी वोट नहीं पड़ा।
विज्ञापन

अमीरनगर और उसका मजरा गुलडयाई के लिए देवहा नदी अभिशाप बन गई है। बीस साल पहले पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के चलते देवहा नदी आई बाढ़ में लकड़ी का पुल बह गया था, जिससे ग्रामीणों को इलाके से पूरी तरह संपर्क कट गया। बाद में तहसील प्रशासन ने नदी पार करने के लिए एक नाव की व्यवस्था, लेकिन यह नाव भी बाढ़ में बह गई। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थायी समाधान करने के लिए नदी पर पुल बनाने की मांग डीएम से लेकर सीएम तक पत्र भेजकर की, लेकिन समस्या जस की तस रही। चार दिन पहले ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर गांव मतदान बहिष्कार का एलान किया था। जिसके चलते मंगलवार को हुए मतदान में एक भी मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ भी लौटे खाली हाथ
अमीरनगर गांव में मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में एसडीएम अरुणमणि तिवारी और सीओ जगमोहन सिंह गांव पहुंचे और लोगों को मनाकर मतदान करने की अपील की, लेकिन जिद पर अड़े रहे तो ग्रामीण अपनी जिद पर अडे़ रहे तो अधिकारी लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आराम फरमाती रही पोलिंग पार्टी
अमीरनगर व मजरा गुलडहाई में एक-एक पोलिंग बूथ बनाया गया था। सोमवार शाम ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी को अपने ही ट्रैक्टर ट्रॉली से देवहा नदी को पार कराया था। अमीरनगर के पोलिंग बूथ 267 पर 950 और गुलडहाई गांव के पोलिंग बूथ 268 में 563 मतदाता है। गांव की लगभग पांच हजार की आबादी है। इस गांव के पांच स्वतंत्रता सेनानी देश की आजादी की लड़ाई में ले चुके है।

फोटो 10 चुनाव का बहिष्कार करते ग्रामीण
फोटो 11- सूना पडा अमीर नगर गांव का पोलिंग बूथ।

इस गांव में मैंने एसडीएम को मौके पर भेजा था। यह सुनिश्चित कराया गया कि मतदाताओं को वोट डालने के लिए डराया या धमकाया तो नहीं जा रहा है। इसकी रिपोर्ट ली जा रही है। -वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed