फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीएचसी से नवजात बच्ची को चुराने की कोशिश

सीएचसी से नवजात बच्ची को चुराने की कोशिश

Thu, 18 Apr 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी से नवजात बच्ची को चुराने की कोशिश
दातागंज (बदायूं)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक मानसिक मंदित महिला की नवजात बच्ची को चुराने की कोशिश की गई। महिला की सोमवार रात डिलीवरी हुई थी। बुधवार सुबह चार लोग बच्ची को ले जा रहे थे, तभी स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को पता चल गया। पूछताछ पर चारों बच्ची को छोड़कर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने बच्ची और उसकी मां को नारी निकेतन बरेली भेज दिया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामला गंभीर है, जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है। गुरुवार को वह स्वयं स्वास्थ्य केंद्र जाएंगे।
विज्ञापन

मानसिक मंदित महिला मीना पटना के पिपरऊ थाना क्षेत्र के ग्राम वजरपुर निवासी है। वह अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ करीब तीन माह पूर्व दातागंज कस्बे में बरेली बाईपास आई थी। तभी से वह सड़क किनारे ऐसे ही खुले आसमान के नीचे पड़ी रहती थी। आसपास के होटल वाले उसे खाना दे देते थे। वह गर्भवती थी। सोमवार देर शाम लोगों ने उसे प्रसव पीड़ा से कराहते देखा था। इस पर यूपी-100 ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। उसी रात दो बजे महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। देर रात तक बच्ची महिला के पास रही। बताते हैं कि बुधवार सुबह बच्ची बेड से लापता हो गई। सूत्रों का कहना है उस वक्त गेट पर खड़े एक कर्मचारी ने स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारियों और दो बाहरी लोगों को बच्ची को ले जाते हुए देखा, जिसका उसने विरोध किया, बच्ची को नहीं ले जाने दिया। इससे स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक बच्ची ले जाने आए लोग मौके से भाग गए। बाद में पुलिस ने जच्चा-बच्चा को अपनी सुरक्षा में लेते हुए दोपहर में नारी निकेतन भेज दिया। उनके साथ तीन वर्षीय बच्ची को भी भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चर्चा है कि बच्ची को चुराने से पूर्व उसे बेचे जाने का सौदा भी कर लिया गया था।
विज्ञापन


यह मामला काफी गंभीर है। मैं इसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित कर रहा हूं। पूरे मामले की जांच कराऊंगा। फिर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को मैं खुद दातागंज स्वास्थ्य केंद्र जाऊंगा और इसकी जानकारी लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ

अगर ऐसा मामला है तो मैं तुरंत इसकी जांच कराता हूं। उसके बाद जो भी जांच रिपोर्ट आएगी, उसी के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed