फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मानव शृृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

मानव शृृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश

Wed, 17 Apr 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
मानव शृृंखला बनाकर दिया मतदान का संदेश
बरेली। भूड़ स्थित श्री महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने मानव शृृंखला बनाकर मतदान की अलख जगाई। प्रधानाचार्य डॉ. दीपाली बुधौरिया ने छात्राओं को मतदान का महत्व बताया और परिजनों को हर हाल में पोलिंग बूथ तक भेजने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


रैली निकालकर की मतदान की अपील
बरेली। स्वीप योजना के तहत मंगलवार को 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले पोलिंग बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप के सहप्रभारी जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव के नेतृत्व में कैंट के श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज और सुभाषनगर आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज से रैली की शुरुआत हुई। वहीं स्कूलों में विचार गोष्ठी, काव्यपाठ, भाषण, मानव शृृंखला और मतदान की शपथ दिलाई गई। सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अशोक गौतम ने बताया कि जागरूकता अभियान 16 से 20 अप्रैल तक चलेगा, जिसके तहत 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन



मतदाताओं को जागरूक कर रहे छात्र सम्मानित
बरेली। जसौली उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने वाली स्काउट गाउड टीम को सम्मान से नवाजा गया। शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने बताया कि स्काउट टीम राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद अनवर के नेतृत्व में घर-घर जाकर मतदान की अलख जगा रही है। इस दौरान एसएसए की डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर मधुबाला सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed