फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अफसरों ने बाजार में घूमकर किया जनता से संवाद

अफसरों ने बाजार में घूमकर किया जनता से संवाद

Sat, 09 Mar 2019 02:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
अफसरों ने बाजार में घूमकर किया जनता से संवाद
बरेली। शुक्रवार रात एडीजी समेत पुलिस के आला अफसरों ने शहर के बाजार में घूमकर लोगों से सीधा संवाद किया। उनकी परेशानियां पूछीं और उन्हें अफवाहों से दूर रहने को कहा। बाजार में एक साथ इतने अधिकारी और भारी भरकम फोर्स देखकर लोग अचरज में थे।
विज्ञापन

एडीजी अविनाश चंद्र, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी मुनिराज जी. अयूब खां चौराहे से होते हुए कुतुबखाना, सराफा बाजार, साहू गोपीनाथ जैसे कॉलेज की ओर पैदल निकले। कई जगह अधिकारियों ने रास्ते में रुककर लोगों से बात की। कहा कि कोई समस्या है तो तत्काल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। एडीजी ने कहा कि साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। किसी के साथ अपनी बैंक खाता व अन्य जानकारी शेयर न करें और न ही किसी को मोबाइल दें। मकान व दुकान किराये पर देते समय सत्यापन कर लें कि व्यक्ति संदिग्ध तो नहीं है। डीआईजी ने दुकानदारों से कहा कि दुकानों के सामने अनावश्यक अतिक्रमण न करें। भाईचारा बनाए रखें। अधिकारियों ने सराफा व्यापारियों से बातचीत की और कहा कि जरूरत पर तत्काल पुलिस मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed