{"_id":"5c82d83cbdec22143c03417d","slug":"41552078908-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक चंदौसी-बरेली रूट बंद रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक चंदौसी-बरेली रूट बंद रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चंदौसी-दबतोरी के बीच मानव रहित क्रॉसिंग को बंद करके शुक्रवार से चिह्नित स्थानों पर अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके चलते शुक्रवार को ऊना हिमाचल एक्सप्रेस को चंदौसी से चलाया गया। मालगाड़ी समेत कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
रेलवे ने चार महीने पहले चंदौसी और बरेली के बीच बने मानव रहित रेलवे फाटकों को बंद करने का काम शुरू किया था। शुक्रवार को सिसरका और आसफपुर रेलवे स्टेशन के बीच मानव रहित क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए पुलिया निर्माण शुरू किया गया। सुबह नौ बजे के बाद शाम तीन बजे तक ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते ऊना हिमाचल अप-डाउन एक्सप्रेस (14555), (14556) चंदौसी से दिल्ली को वापस कर दी गई। इसके चलते बरेली के यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कुछ ट्रेनों के रूट बदलकर शाहजहांपुर से बरेली-रामपुर होकर गुजारा गया। ब्लॉक खत्म होने पर शाम तीन बजे के बाद अलीगढ़-बरेली पैसेंजर को गुजारा गया।