फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाथ मलते रह गए अध्यक्षी के दावेदार पार्टी ने बनाई चुनाव संचालन समिति

हाथ मलते रह गए अध्यक्षी के दावेदार पार्टी ने बनाई चुनाव संचालन समिति

Sat, 23 Feb 2019 01:25 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
हाथ मलते रह गए अध्यक्षी के दावेदार पार्टी ने बनाई चुनाव संचालन समिति
बरेली। पार्टी में चल रही गुटबाजी को देखते हुए सपा के प्रदेश नेतृत्व ने चार महीने से भंग चल रही जिला एवं महानगर इकाई के गठन का इरादा फिलहाल टाल दिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए फिलहाल 16 सदस्यीय संचालन समिति बना दी गई है। इसमें पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के सपा से इस्तीफे के बाद उनके और तत्कालीन जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी। इसके अलावा कुछ अन्य नेताआें की भी बयानबाजी लगातार जारी थी। इस सबको गंभीरता से लेते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 23 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद को हटाते हुए दोनों ही इकाइयां भंग कर दी थीं। इसके बाद दोनों इकाइयों का गठन नहीं किया गया। हालांकि जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष के दावेदार लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी ताजपोशी का दावा करते रहे लेकिन इकाइयों का गठन नहीं हुआ। इसी बीच बृहस्पतिवार को सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारा हुआ तो 22 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने खुलासा कर दिया कि सपा में संचालन समिति लोकसभा चुनाव कराएगी। शुक्रवार को 16 सदस्यीय समिति की घोषणा भी कर दी गई।
विज्ञापन


ये है चुनाव संचालन समिति
पूर्व सांसद सर्वराज सिंह, पूर्व विधायक अताउर्रहमान, सुल्तान बेग, इस्लाम साबिर, शहजिल इस्लाम, भगवत सरन गंगवार, छोटेलाल गंगवार, डॉ. सियाराम सागर, महिपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, रूम सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रो. जाहिद खां, फहीम साबिर, जफर बेग, नफीस अंसारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति बनी मगर कार्यालय कोई नहीं पहुंचा
चुनाव समिति बनने के बाद शुक्रवार को सपा कार्यालय पर सिर्फ पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ही पहुंचे। उनके अलावा किसी अन्य सदस्य ने कार्यालय का रुख नहीं किया। हालांकि, शुभलेश यादव ने दावा किया कि अधिकांश सदस्यों से फोन पर बात हुई है। वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में जल्दी ही बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed