{"_id":"5c6b135abdec22089f03c0cb","slug":"41550521178-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में ज्यादा सामान रखा, 25 यात्रियों ने दी पेनाल्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में ज्यादा सामान रखा, 25 यात्रियों ने दी पेनाल्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सफर के दौरान यात्रियों ने निर्धारित मानक से ज्यादा सामान रखा तो चेकिंग स्टाफ ने करीब 25 हजार रुपये की पेनाल्टी वसूल की। कुछ यात्रियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली। दूसरी ओर रेलवे ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाकर 225 यात्रियों से करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के निर्देश पर सोमवार को सीआईटी मोहम्मद वासित अली खान, टीटीई विनोद सोनकर, राजीव यादव, अरुण कुमार आदि ने पीतांबरपुर स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग स्टाफ जब किसान, डुप्लीकेट, पंजाब मेल, गुवाहाटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में घुसा तो यात्रियों के रखे सामान की वजह से कोच में तिल रखने की जगह नहीं थी। यात्री निर्धारित मानक से अधिक सामान लेकर यात्रा कर रहे थे। स्टाफ ने करीब 25 यात्रियों से अधिक सामान ले जाने पर 25 हजार रुपये की पेनाल्टी वसूली। इस दौरान बेटिकट यात्रियों की भी चेकिंग की, जिसमें 225 यात्रियों से करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। सीआईटी वासित अली ने बताया कि यात्रा के दौरान एक यात्री 40 किलो तक सामान साथ में ले जा सकता है। इससे ज्यादा सामान लगेज कोच में रखा जाता है, लेकिन यात्री लोहे के बक्स तक लेकर चल रहे हैं, जिससे अन्य यात्रियों को टायलेट जाने और स्टेशन आने पर निकलने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।