फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीएम तक पहुंचा अवैध कब्जे का मामला, विकास भवन के कर्मचारी को बताया भूमाफिया

सीएम तक पहुंचा अवैध कब्जे का मामला, विकास भवन के कर्मचारी को बताया भूमाफिया

Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
सीएम तक पहुंचा अवैध कब्जे का मामला, विकास भवन के कर्मचारी को बताया भूमाफिया
बरेली। हार्टमन तिराहे पर अवैध निर्माण की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की गई है। सीएम के आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत में शिकायतकर्ता सुरेश गंगवार एडवोकेट ने विकास भवन में कार्यरत कर्मचारी को भूमाफिया बताते हुए जमीन पर अवैध कब्जे करने की बात कही है। उनके मुताबिक वर्ष 1999 में उन्होंने करीब 1200 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी, जिस पर 29 जनवरी को अवैध कब्जा कर आरोपी कर्मचारी ने निर्माण शुरू करा दिया। विरोध करने पर वह दबंगई पर उतर आया। कहा कि मामले की शिकायत डीएम समेत अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

दरअसल सुरेश की शिकायत पर शनिवार को नगर निगम की टीम हार्टमन तिराहे पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। वहां अतिक्रमणकारी ने अन्य अवैध निर्माण छोड़कर सिर्फ उसका ही अतिक्रमण तोड़ने की कोशिश करने पर हंगामा शुरू कर दिया था। मेयर को फोन कर कहा था कि दर्जनों अतिक्रमण छोड़कर सिर्फ उसका ही क्यों हटाया जा रहा है। इस पर मेयर ने कार्रवाई रुकवाकर पैमाइश करके अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। जब टीम ने पैमाइश की तो वहां दर्जनभर से अधिक अतिक्रमण मिले थे। इस पर मेयर ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब तक अतिक्रमण न हटने पर सुरेश ने सीएम से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हार्टमन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। शिकायत पर पहुंची टीम को अतिक्रमण मिला तो लाल निशान लगाए गए। इसी हफ्ते अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed