फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक-कर्मचारी उग्र

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक-कर्मचारी उग्र

Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक-कर्मचारी उग्र
बरेली। कर्मचारी, शिक्षक और अफसरों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया है। सदर तहसील में धरना देकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। सरकारी दफ्तरों में कामकाज नहीं हुआ। तहसील में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन संग्रह अमीन संघ, शिक्षक संघ, आईटीआई, कोषागार, सिंचाई, आरटीओ, आरएफसी, माध्यमिक शिक्षक संघ, एनसीसी, पीडब्ल्यूडी, प्राथमिक शिक्षक संघ, लेखपाल संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, स्वास्थ्य विभाग, बैंक, बीमा, आयकर, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन, वन विभाग, ग्राम विकास अधिकारी संघ, जेआरटी संघ, कृषि अधीनस्थ संघ, नलकूप चालक संघ, ट्रेड यूनियन समेत कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने हड़ताल की। विद्यालय बंद रहे। महा हड़ताल के पहले तहसीलों में भी धरना-प्रदर्शन हुए। शिक्षक-कर्मचारी नेताओं ने इस बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आरपार की जंग का एलान किया। तहसील सदर के धरना-प्रदर्शन में मुकेश चौहान, सर्वेश शर्मा, सुनील जैन, राधारमण मिश्रा, डॉ. विनोद शर्मा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी, अफसर और शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed