फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हेपेटाइटिस सी से एक ही परिवार के दो लोगों की चली गई जान

हेपेटाइटिस सी से एक ही परिवार के दो लोगों की चली गई जान

Fri, 25 Jan 2019 02:27 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
हेपेटाइटिस सी से एक ही परिवार के दो लोगों की चली गई जान
बहेड़ी/टांडाछंगा। बईपुर गांव में हेपेटाइटिस सी से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो जाने से दहशत फैल गई हैं। बईपुर गांव के पपिंदर सिंह (53) की करीब दस वर्ष से हेपेटाइटिस सी का इलाज चल रहा था। सेहत में गिरावट के बाद शुरू हुए इलाज में गंभीर बीमार का पता चला। बाद में उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। उनके खानदार के भाई गुरदीप सिंह (65) भी कुछ साल पहले पंजाब से बईपुर गांव आकर रहने लगे थे। वह करीब पंद्रह सालों से इस रोग की चपेट में थे। उनका इलाज भी दिल्ली में इलाज चल रहा था। दोनों भाई साथ ही रहते थे। तीन दिन पहले पपिंदर सिंह की मौत हो गई। इसके कुछ घंटे बाद ही गुरदीप सिंह की भी मौत हो गई। गांव के मौजूदा प्रधान सर्वदयाल सिंह के दोनो म़ृतक चाचा व ताऊ लगते थे। उन्होंने बताया कि करीब आठ साल पहले उनके गांव में एक मौत और इसी रोग के चलते हो चुकी है। एक साथ दो मौतें होने से इलाके के ग्रामीण भी दहशत में हैं। इस मामले में जब एसीएमओ डॉ. केसी जोशी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसका इलाज सरकारी अस्पतालों में नही है। इसके लिए बेहद सावधानी बरतनी होती है। इसके लक्षण प्रकट होते ही अच्छे चिकित्सक से सलाह लेकर ढंग से इलाज कराने की जरुरत होती है। यह एक दूसरे को फैलने वाला रोग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed