{"_id":"5c325e9bbdec223c7005288f","slug":"41546804891-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमान वो है जिसके हाथों दूसरों की जान और माल महफूज रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमान वो है जिसके हाथों दूसरों की जान और माल महफूज रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अंजुमन आशिकाने मुस्तफा की ओर से बाजार संदल खां में जश्ने गौसुल वरा एवं मसलके आला हजरत कांफ्रें स आयोजित की गई। जो आला हजरत दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में संपन्न हुई।
इस मौके पर सदारत करते हुए आला हजरत दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी ने कहा मुसलमान वो है जिसके हाथ से किसी मुसलमान या गैर मुसलमान की जान और माल महफूज रहे। उन्होंने मुसलमानों की तरक्की और खुशहाली के लिए तालीम का आह्वान किया। साथ ही आधुनिक शिक्षा पर भी जोर दिया। खास तौर से हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए उनका पैगाम आम किया।
रामपुर से आए मुफ्ती गुलफाम ने कहा कि मसलके आला हजरत का असल मकसद अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्तों पर अमल करना है। पूर्व में जलसे आगाज मौलाना गुलाम रब्बानी ने तिलावते कुरान से किया। निजामत मौलाना हस्सान रजा ने की। आयोजक हाजी शकील अहमद, वसीम अहमद, मोहम्मद अनीस, नासिर कुरैशी, इशरत नूरी आदि रहे।