{"_id":"5c31dfb7bdec22569c67c5f4","slug":"41546772407-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैलानी में फोरलेन रोड का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैलानी में फोरलेन रोड का सर्वे शुरू
विज्ञापन
मैलानी। नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से बनने वाले लखनऊ-पलिया वाया शाहजहांपुर फोरलेन का सर्वे यहां शुरू हो गया है। पहले चरण में फोरलेन की जद में आ रहे भवनों और भूमि का सर्वे किया जा रहा है।
बता दें कि नेशनल हाईवे एनएच 731 लखनऊ से पलिया वाया शाहजहांपुर तक फोरलेन का निर्माण होना है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एनएचएआई के परियोजना निदेशक बरेली के निर्देश पर सर्वेयर प्रवीण शुक्ला और राकेश शर्मा ने यहां पहुंच हाइवे की पैमाइश और इसकी जद में आ रहे भवनों तथा भूमि का सर्वे कर रहे हैं। सर्वेयर प्रवीण शुक्ला ने बताया कि हाईवे बीस से तीस मीटर चौड़ा बनेगा और जंगल में आने वाली रोड पर सिर्फ अपनी भूमि पर ही सड़क बनेगी। पहले चरण में सिर्फ हाइवे की जद में आने वाले भवनों और भूमि को चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पलिया रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पांच सौ मीटर लंबा रेल ओवरब्रिज बनेगा।