{"_id":"5c310cefbdec2256c333ed74","slug":"41546718447-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी गुर्राया- दो बोरी राशन दो, साहब बोले- इसे अंदर कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी गुर्राया- दो बोरी राशन दो, साहब बोले- इसे अंदर कर दो
विज्ञापन
आंवला। कोटेदार से दो बोरी राशन की मांग करने वाले नशेड़ी ने एसडीएम आंवला विशु राजा के ड्राइवर से अभद्रता की और शराब पीकर उनके कार्यालय में पहुंच गया। इस पर गुस्साए एसडीएम ने पुलिस से कहकर उसका शांतिभंग में चालान करा दिया।
विशारतगंज क्षेत्र के गांव करपिया का जयलाल शराब पीकर एसडीएम के मोबाइल पर कोटेदार की शिकायत कर रहा था। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को वह बैठक में थे तो अर्दली ने फोन उठाया लेकिन जयलाल ने उससे अभद्रता की। इसके बाद शाम को उसे कार्यालय बुलाया तो शराब पीकर पहुंच गया। पहले तो ड्राइवर से गाली-गलौज की, फिर सप्लाई इंस्पेक्टर से अभद्रता करने लगा। इस पर वहां मौजूद पुलिस ने उसे पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम के मुताबिक, कोटेदार से जब मामले की जानकारी की गई तो पता लगा कि जयलाल अंत्योदय कार्ड बनाने और दो बोरी राशन देने का दबाव बना रहा है।