फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पाकिस्तान में सात हजार सुन्नी उलमा गिरफ्तार, भारत में होगा विरोध

पाकिस्तान में सात हजार सुन्नी उलमा गिरफ्तार, भारत में होगा विरोध

Sat, 22 Dec 2018 01:55 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में सात हजार सुन्नी उलमा गिरफ्तार, भारत में होगा विरोध
बरेली। पाकिस्तान में सात हजार उलमा की गिरफ्तारी का भारत में विरोध हो रहा है। इसके लिए मुंबई से उलमा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दरगाह आला हजरत पहुंचा। यहां दुआ पाकिस्तानी उलमा की रिहाई के लिए दुआ करने के बाद दिल्ली रवाना हो गया। दिल्ली में पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान में तहरीक लब्बैक संगठन के मुखिया मौलाना खादिम हुसैन रजवी और उनके साथ 7000 सुन्नी उलमा को गिरफ्तार किए जाने पर भारत के उलमा ने विरोध शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत रजा एकेडमी मुंबई और तंजीम उलमा इस्लाम ने की है। इस सिलसिले में उलमा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बरेली पहुंचा। दरगाह आला हजरत स्थित रजा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के बाद उलमा की रिहाई के लिए दुआ की और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। प्रतिनिधिमंडल में एकेडमी के चेयरमैन मौलाना सईद नूरी, मुफ्ती वली उल्ला शरीफी, मुफ्ती अमाउल्ला रजा, मौलाना सैयद मिनहाज हाशमी, कारी अब्दुर्रहमान कादरी, जुनेद रजा आदि शामिल थे। इधर, तंजीम उलमा इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि पाकिस्तान में उलमा की गिरफ्तारी के विरोध में 24 दिसंबर को जंतर मंतर दिल्ली पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed