फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सचिव साहब! हम पर ‘उंगली’ उठाओगे तो बहुत पछताओगे

सचिव साहब! हम पर ‘उंगली’ उठाओगे तो बहुत पछताओगे

Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सचिव साहब! हम पर ‘उंगली’ उठाओगे तो बहुत पछताओगे
बरेली। एक दिन पहले ही बिथरी के विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल के हाथों अवैध कॉलोनी तोड़ने का अभियान मिट्टी में मिल जाने से हताश बीडीए के अफसरों पर शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने हल्ला बोल दिया। ट्रांसपोर्ट नगर बसाए बगैर यहां चौकीदारी शुल्क की वसूली किए जाने के खिलाफ ज्ञापन देने गए व्यापारियों से बातचीत के दौरान अनायास बीडीए सचिव की उंगली उठ गई, इसी बात पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सचिव को तो आड़े हाथों लिया ही, बीडीए उपाध्यक्ष से भी जमकर नोकझोंक हुई। अंतत: व्यापारियों के कहने पर बीडीए उपाध्यक्ष को विधायक पप्पू भरतौल से बात करनी पड़ी। व्यापारियों के मुद्दों को अगली ही बैठक में हल करने का आश्वासन देने के बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

बीडीए के अफसरों की टीम बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल और चार जेसीबी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को लेकर सौफुटा रोड पर बनी अवैध कॉलोनी राधा एन्क्लेव को तोड़ने पहुंची थी। बीडीए की जेसीबी ने यहां पहले ही मकान पर पंजा चलाया था कि अपने समर्थकों के साथ विधायक पप्पू भरतौल पहुंच गए। इसके बाद बीडीए और प्रशासन के अफसरों और पप्पू भरतौल के बीच करीब दो घंटे तक जद्दोजहद चली। भरतौल ने अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो सिटी मजिस्ट्रेट भी यह कहने से नहीं चूके कि नेता कहां पीछे रहते हैं। विधायक समर्थकों ने भी अफसरों की छीछालेदर करने में कसर नहीं छोड़ी। इतना सब होने के बाद भी अफसरों को कॉलोनी बगैर गिराए ही लौटना पड़ा। एक-दो मकान तोड़ लेने की उनकी मिन्नत भी विधायक ने नहीं मानी।
विज्ञापन

विधायक से हुए इस मुचैटे के बाद हताश बीडीए अफसरों को शुक्रवार को व्यापारियों का भी कोपभाजन बनना पड़ा। शुक्रवार दोपहर व्यापारी नेता ट्रांसपोर्टनगर में खाली प्लॉटों पर निर्माण शुरू कराने से पहले कब्जा देने के लिए लिया जाने वाला अनुरक्षण शुल्क न वसूलने, शौचालय, पानी-बिजली और सड़क की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, चौकीदारी शुल्क की वसूली बंद कराने की मांग को लेकर बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन देने पहुंचे। उपाध्यक्ष से बातचीत के दौरान ही सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उंगली उठाकर कोई बात कही तो व्यापारी एतराज जताते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार से कहा कि वे जब उनसे बात कर रहे हैं तो सचिव ने उनकी ओर उंगली क्यों उठाई। बीडीए उपाध्यक्ष ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि सचिव ने इरादतन उंगली नहीं उठाई है, इसे मुद्दा न बनाएं। मगर व्यापारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और हंगामा करते रहे। काफी देर हंगामे के बाद उपाध्यक्ष और व्यापारियों के बीच ट्रांसपोर्ट नगर के बिंदुओं पर बातचीत हुई। व्यापारियों के कहने पर उन्होंने पप्पू भरतौल से भी बात की। आश्वासन दिया कि अगली बैठक में इनका समाधान किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ट्रांसपोर्ट यूनियन के शोभित सक्सेना, मनोज थपलियाल, कन्हईलाल, मनोज खंडेलवाल, अशोक कुमार, बंटू सिंह, राजकुमार राजपूत आदि दर्जनों व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed