{"_id":"5b674e8a4f1c1bab7d8b6954","slug":"41533496970-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश अभी तीन दिन और कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश अभी तीन दिन और कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जुलाई के आखिरी सप्ताह में शुरू हुई बारिश अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी है। इस महीने के पांच दिनों में अब तक 150 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अभी कम से कम तीन दिन लगातार बारिश की संभावना है। लगातार बारिश से तापमान सात डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। इससे रात को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है।
रविवार को तड़के शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर तक जारी रही। दोपहर बाद आसमान थोड़ी देर खुला, मगर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शाम को फिर बादल छा गए। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों पर तेज हवा के बीच रोजाना भारी बारिश हो रही है। इसका असर रुहेलखंड समेत आसपास के मैदानी इलाकों पर है। रुहेलखंड के आसपास क्षेत्रों में छह से आठ अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम या भारी बारिश होगी। तीन दिनों में100 मिमी बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।