{"_id":"5b5cb9e64f1c1b47748b7574","slug":"41532803558-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर जी और सेक्रेटरी साहब अब नहीं लगा सकेंगे फर्जी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर जी और सेक्रेटरी साहब अब नहीं लगा सकेंगे फर्जी हाजिरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के साथ पंचायत सेक्रेटरी, आंगनबाड़ी वर्कर सहित अन्य कर्मचारियों को अब समय से ड्यूटी पर आना होगा। प्रशासन ने सभी 1193 ग्राम पंचायतों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने की तैयारी कर ली है। प्रधानों को अपनी ग्राम पंचायत के एक परिषदीय स्कूल में यह मशीन लगानी होगी। इसमें सभी को सुबह ड्यूटी पर आते और शाम को जाते वक्त हाजिरी लगानी होगी। इससे उपस्थित पंजिका में फर्जीवाड़ा भी नहीं कर सकेंगे।
करीब तीन हजार परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात, आंगनबाड़ी वर्कर, सहायिका, रोजगार सेवक, कृषि विभाग सहित अन्य महकमों के कर्मचारियों की मैनुअल हाजिरी भरी जा रही है। इसमें फर्जीवाड़ा भी खूब हो रहा है। कर्मचारियों के ड्यूटी पर न रहने के बावजूद वे बाद में दस्तखत करके उपस्थित लगा देते हैं। इस पर शिकंजा कसने के लिए सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने सभी ग्राम पंचायत में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के किसी एक स्कूल में बायोमेट्रिक मशीन लगाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए उन्होंने सभी बीडीओ को आदेश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन का इंतजाम खुद ग्राम पंचायतों को ही करना है। कोशिश यह की जा रही है कि बायोमेट्रिक मशीन सोलर ऊर्जा से संचालित होने वाली लगवाई जाएं। ताकि जिन जगहों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है, वहां भी ये मशीनें काम कर सकें।