{"_id":"5aee0eac4f1c1b390a8b844a","slug":"41525550764-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट देने जा रहे हैं तो जींस पहनकर न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट देने जा रहे हैं तो जींस पहनकर न आएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 06 May 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
नीट परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्नपत्र में सेंधमारी होने के बाद सीबीएसई प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहद सख्ती करने की तैयारी में है। खासतौर से मेडिकल की प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में जो रविवार में आयोजित हो रही है। अगर आपका बच्चा नीट देने जा रह तो उसे जींस पहनकर न जानें दें। अगर जींस पहनकर परीक्षा देने पहुंचे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा केंद्र पर एंट्री से भी रोका जा सकता है। लड़कियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ऊंचे हील वाली सैंडल न पहनें।
सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह हल्के रंग के हाफ स्लीव के कपड़े और ट्राउजर या सलवार पहनकर के आएं। जूतों की जगह चप्पल पहनकर आना है। कपड़े पर कोई बटन या स्टीकर न हो इसके भी निर्देश दिए हैं। नोज पिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, आइटम, पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच, मैटेलिक,पर्स चश्मा, हैंडबैग, बुर्का, मंगलसूत्र, बेल्ट, अंगूठी आदि भी पहनकर न आएं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल का प्रयोग न हो इसलिए जैमर लगाया जाएगा ताकि पेपर आउट होने की संभावनाओं पर विराम लगाया जा सके।
दो स्लॉट में होगी एंट्री
परीक्षा केंद्रों पर दो स्लॉट में एंट्री होगी एक साढ़े सात और दूसरा साढ़े आठ बजे। सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। गड़बड़ी होने पर तुरंत गिरफ्तारी के भी निर्देश हैं। चौदह केंद्रों पर 8786 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह दस से अपराह्न एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
-बीबीएल स्कूल, अल्मा मातेर, आर्मी स्कूल, बिशप कोनरॉड, डीपीएसए, जिंगल बेल्स, केवी एयरफोर्स, केवी एनईआर, केवी जेआरसी, माधव राव, पद्मावती, सेक्रेड हार्ट्स, जीआरएम, वुडरो स्कूल।