फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीडीए एक् शन में, छह अवैध निर्माण सील

बीडीए एक् शन में, छह अवैध निर्माण सील

Thu, 03 May 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीडीए एक्
शन में, छह अवैध निर्माण सील
निगम को हद पार करते देख बीडीए भी सख्त
विज्ञापन

छह अवैध निर्माण किए सील, बारातघरों पर भी होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। नगर निगम को अतिक्रमण हटाओ अभियान में सख्ती करते देख बीडीए ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष की चेतावनी के बाद बुधवार को जेई और एई अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन में आते दिखे। बीडीए की टीम ने सौ फुटा रोड समेत कई कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। इसमें दो हजार वर्ग मीटर में बनी कॉलोनी समेत छह अवैध निर्माण सील किए गए।

सौफुटा रोड तुलाशेरपुर में सुशीला शर्मा पत्नी शिव कुमार शर्मा का बिना प्राधिकरण की अनुमति के 120 वर्गगज में भूतल पर चल रहा भवन निर्माण सील कर दिया गया। फैज हॉस्पिटल के बराबर में जगदीश की दुकान का नक्शा स्वीकृत नहीं मिला। इसी रोड पर चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू 2000 वर्ग मीटर एरिया में अवैध प्लाटिंग कर कॉलोनी विकसित कर रहे थे। उन्होंने चार भूखंडों में नींव भरवाकर कॉलम खड़े कर दिए और एक भूखंड पर डोर लेबिल पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। बीडीए ने निर्माण सील कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर को चेतावनी दी कि वह दोबारा निर्माण न कराएं, न ही प्लाटिंग करें। इसी रोड पर डॉ. बी. प्रसाद ने भी 120 वर्गगज में बिना नक्शा स्वीकृत कराए फर्स्ट फ्लोर पर एक हाल का निर्माण करा लिया। डोहरा रोड पर लालबहादुर के आनंद विहार कॉलोनी में 200 वर्गगज में फर्स्ट फ्लोर पर कॉलम निर्माण को सील किया गया। गीता देवी ने पत्नी स्व. प्रदीप कुमार का इसी कॉलोनी में 150 वर्गगज में बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण करा लिया। इसमें लिंटर डलवाया जा रहा था। उसे भी सील कर दिया गया और निर्माणकर्ता को चेतावनी दी गई कि सील तोड़कर निर्माण न करें। अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed