फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   40 workers from every booth will join PM Modi's virtual rally

Bareilly News: पीएम मोदी की वर्चुअल रैली में हर बूथ से जुड़ेंगे 40 कार्यकर्ता

Wed, 03 Apr 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
40 workers from every booth will join PM Modi's virtual rally
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को होने वाले वर्चुअल नमो रैली में बरेली और आंवला के करीब तीन हजार से ज्यादा बूथों पर हजारों कार्यकर्ता जुड़ेंगे। प्रत्येक बूथ से 40 कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी और प्रवासी पदाधिकारी भी एप के जरिये जुड़ेंगे। पीएम मोदी बरेली और आंवला के पांच बूथ अध्यक्षों से बात सकते हैं। इसके लिए संगठन स्तर से कई बूथ अध्यक्षों का नाम और अन्य विवरण भी भेजा गया है।
विज्ञापन

तीसरे चरण में होने वाले चुनाव में शामिल बरेली और आंवला लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली वर्चुअल रैली होगी। इसकी तैयारियों को लेकर पार्टी स्तर पर मंगलवार को अलग-अलग बैठकें भी हुईं। इसमें तय किया गया है कि प्रत्येक बूथ पर आयोजन किया जाएगा और बूथ अध्यक्ष कम से कम 40 कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल करेंगे। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक रूप से बरेली महानगर, जिला और आंवला के सभी बूथों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुड़ेंगे। कई बूथ अध्यक्षों का नाम संगठन को भेजा गया है। पीएम मोदी इनसे बात भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed