फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   40 units of blood donated in blood donation camp in bareilly

Amar Ujala Foundation: बरेली में रक्तकोष को मिली संजीवनी, 40 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों ने किया महादान

Mon, 05 Feb 2024 02:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 02:36 PM IST
सार

अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। सुबह 10 बजे से शिविर लगा। बारिश के बावजूद लोग इसमें पहुंचे और रक्तदान किया।

विज्ञापन
40 units of blood donated in blood donation camp in bareilly
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इस संकल्प के साथ रविवार को महादानियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। सुबह 10 बजे से शिविर लगा। बारिश के बावजूद लोग इसमें पहुंचे और रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. केपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार व अन्य ने संयुक्त रूप से किया। 

विज्ञापन


व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, दीपक द्विवेदी ने रक्तदान किया। व्यापारी सुरक्षा मंडल के सदस्य पटेल नगर निवासी पुनीत भसीन ने भी महादान किया। वहीं, स्वास्थ्य कारणों से कई लोगों की रक्तदान हसरत पूरी न हो सकी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता और बेटे ने किया रक्तदान
बड़ा बाजार गढ़ैया निवासी कारोबारी बीएस गुप्ता, उनकी पत्नी चेतना गुप्ता और बेटे निशांत गुप्ता ने रक्तदान किया। बताया कि रक्तकोष में रक्त खत्म होने की जानकारी पर उन्होंने परिवार समेत रक्तदान किया है।

बेटे संग पहुंचे सत्यपाल
सिविल लाइंस जंक्शन रोड निवासी सत्यपाल नियमित रक्तदान करते हैं। रविवार को शिविर में बेटे 21 वर्षीय चिराग मेहता को पहली बार रक्तदान कराने पहुंचे थे। चिराग ने शहर के युवाओं से भी रक्तदान की अपील की है।

शैक्षिक संगठनों का भी रहा सहयोग 
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला का सहयोग रहा। जिला संयोजक जितेंद्र गंगवार, जिला सह संयोजक विनोद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मझगवां विवेक वर्मा, उपाध्यक्ष बिथरी अनिल कुमार ने रक्तदान किया। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ से हिमांशु सक्सेना, मोर किशन मौर्य ने रक्तदान किया। वीरचंद्र शर्मा, नरेश गंगवार मौजूद रहे।

40 units of blood donated in blood donation camp in bareilly
विकास भवन और पंचायत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया रक्तदान
सीडीओ जग प्रवेश और डीडीओ दिनेश चंद्र यादव के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारी एमपी सिंह, रामनगर के वीडीओ आकाश सागर, बिथरी के कंसल्टिंग इंजीनियर करन सिंह, शाहपुर बनियान फरीदपुर के शिव शंकर गुप्ता, फरीदपुर के सत्यराम यादव, भुता के वीडीओ दानिश खान, सफाईकर्मी राम सिंह, बहेड़ी के एडीओ संजय दीक्षित, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार, वीरेंद्र शाक्य और हेमंत कुमार ने रक्तदान किया।

इन्होंने भी किया रक्तदान
सिविल लाइंस के रविंद्र टंडन, अनूप कुमार, आलोक कुमार, बिथरी के सत्यम द्विवेदी, अमेठी जिरहा के अजीत प्रताप सिंह, सीबीगंज बादशाहनगर के अमित कुमार, साउथ सिटी के वीर वरधान, प्रेम नगर के संजीव कुमार, अस्पताल के कर्मचारी संजीव शर्मा, ऑफिसर्स एन्क्लेव के राजीव गुप्ता, बहेड़ी के आदित्य प्रताप सिंह, देवरनिया के राम अवतार, चाहबाई के मिथुन सक्सेना, नवाबगंज अधकटी रब्बानी बेगम के आबिद हुसैन, विश्वनाथ पुरम के विवेक पाठक ने रक्तदान किया।

नवाबगंज में भी लगा रक्तदान शिविर
नवाबगंज तहसील परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम नन्हें राम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर आशुतोष गंगवार ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। दोपहर एक बजे तक 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed