{"_id":"60f1d7538ebc3e99790f38d0","slug":"40-thousand-blown-from-the-account-of-the-relative-of-the-inspector-bareilly-news-bly453266954","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की रिश्तेदार के खाते से उड़ाए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
Link Copied
बरेली। पुरानी चांदमारी में रहने वाली नेहा दीक्षित के मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने 41 हजार रुपये की ठगी कर ली। नेहा ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बनारस में तैनात इंस्पेक्टर की रिश्तेदार नेहा दीक्षित ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले मिंतरा वेबसाइट से कपड़े ऑर्डर किए थे जो पसंद नहीं आए तो वापस कर दिए। रकम उनके खाते में वापस नहीं आई तो उन्होंने गूगल से कंपनी का हेल्पलाइन नंबर ढूंढकर कॉल किया। दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने रकम वापस कराने का आश्वासन देते हुए उनके मोबाइल में एनी डेस्क नाम का एप डाउनलोड कराया। एप डाउनलोड होने के बाद उनके बैंक खाते से दो बार में 15 हजार 998 और 24 हजार 998 रुपये कट गए। इसके बाद ठग का मोबाइल नंबर बंद हो गया। नेहा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।