{"_id":"607c879e8ebc3e8d165507d2","slug":"4-death-of-corona-patient-bareilly-news-bly444323939","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना का कहर जारीः चार की मौत, महिला की मौत के छह घंटे बाद आई पॉजीटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना का कहर जारीः चार की मौत, महिला की मौत के छह घंटे बाद आई पॉजीटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें फरीदपुर के एक डायट प्रवक्ता और कपड़ा व्यापारी शामिल हैं। किला क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद परिजन उसे घर ले आए। छह घंटे बाद आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव बताया गया तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजन इसके बाद आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर आए।
फरीदपुर डायट के प्रवक्ता मनीष ठाकुर चुनाव प्रशिक्षण के दौरान संक्रमित हुए थे। परिवार ने उन्हें पीलीभीत बाईपास पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार देर रात उन्हाेंने दम तोड़ दिया। इसी तरह शहर के एक कपड़ा व्यवसायी की हालत बिगड़ने पर उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में वह संक्रमित पाए गए। रविवार को उन्हाेेंने दम तोड़ दिया। एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती मीरगंज की एक संक्रमित महिला की भी रविवार को मौत हो गई।
किला इलाके की एक महिला की मौत के बाद उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिवार ने उसे अलखनाथ मंदिर के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां रविवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव को घर ले आए। सुबह करीब दस बजे रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला पॉजिटिव थी। इससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन महिला का अंतिम संस्कार कर आए।
विज्ञापन
डॉक्टर की धोखेबाजी, पैसों
के लिए जिंदगी से खेल गया
एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती संजयनगर के एक मरीज की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने वेंटिलेटर बेड खाली न होने की बात कहते हुए उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा था। परिवार के लोगों के मुताबिक उन्होंने बीसलपुर रोड पर एक अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क किया तो उसने अपने अस्पताल में वेंटिलेटर की उपलब्धता बताते हुए मरीज को ले आने को कहा। वे मेडिकल कॉलेज से मरीज को रेफर कराकर इस अस्पताल में पहुंचे तो पता चला कि वहां एक भी वेंटिलेटर बेड नहीं है। ऑक्सीजन बेड भी काफी हंगामा करने के बाद मिल पाया।