फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   38 awards and 631 degrees are divided

38 अवार्ड और 631 उपाधियां बांटी जाएंगी

Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
38 awards and 631 degrees are divided
38 awards and 631 degrees are divided - फोटो : बरेली, अमर उजाला
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के पांच नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 38 अवार्ड और 631 उपाधियां बांटी जाएंगी। 18 विद्यार्थियों और नौ शिक्षकों को अवार्ड दिए जाएंगे। वेटेनरी साइंस में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले 380 विद्यार्थियों और 231 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह तीन साल के शैक्षिक सत्र के संयुक्त रूप से हो रहा है। 
विज्ञापन

संस्थान में समारोह की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार को होने वाली एकेडमिक काउंसिल और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की मीटिंगों में उपाधियों का औपचारिक अनुमोदन किया जाएगा। मीटिंगों में शामिल होने के लिए सुबह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अतिरिक्त सचिव और कृषि शोध शिक्षा विभाग के वित्तीय सलाहकार डॉ. एसके सिंह, पशु विज्ञान के उपमहानिदेशक डॉ. एच रहमान पहुंच जाएंगे। देरी से छपवाए गए समारोह के निमंत्रण पत्र बुधवार को आ गए। इसके साथ ही उनका वितरण शुरू कर दिया गया। निमंत्रण पत्र में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार का नाम समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के न आने की वजह से संतोष मुख्य अतिथि बनाए गए हैं। दीक्षांत समारोह संस्थान के मुख्य मैदान में आयोजित होगा। इसके लिए वहां पंडाल लगाने का काम शुरू हो गया है। दीक्षांत समारोह के मौके पर सीएआरआई के प्रशासनिक भवन और उसके मेन गेट का लोकार्पण भी होना था, जिसको फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed