{"_id":"661307d30c2686067f07dc24","slug":"3500-stray-animals-roaming-on-the-streets-of-the-district-claims-most-of-them-caught-bareilly-news-c-4-bly1034-377428-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिले की सड़कों पर घूम रहे 3500 छुट्टा पशु, दावा अधिकांश पकड़ लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिले की सड़कों पर घूम रहे 3500 छुट्टा पशु, दावा अधिकांश पकड़ लिए
Mon, 08 Apr 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल में भेज दिया गया है, लेकिन जमीन पर यह दावे दम तोड़ते दिख रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार अभी करीब साढ़े तीन हजार पशु शहर से लेकर देहात तक की सड़कों पर घूम रहे हैं। इनमें 500 पशु शहर की सड़कों पर घूमने का अनुमान है।
स्थिति यह है कि शायद ही शहर की कोई सड़क होगी जिस पर छुट्टा पशु न दिख रहे हों। पॉश इलाकों तक में सांड़ घूमते देखे जा सकते हैं। रामपुर बाग में बीते सोमवार को दो सांड़ लड़ गए थे और भगदड़ मच गई थी। लोगों ने लाठी-डंडे मारकर उन्हें भगाया था। यह नजारा शहर के किसी न किसी हिस्से में अक्सर देखा जा सकता है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जितने छुट्टा पशु उन्हें बताए गए थे, उतने पकड़ लिए गए हैं। निगम की टीमें नवंबर से अब तक 914 गोवंश को पकड़कर सीबीगंज के नदौसी गोआश्रय स्थल में भेज चुकी हैं। अब अगर पशुपालन विभाग की तरफ से और लक्ष्य दिया जाता है तो पशुओं को पकड़ा जाएगा।
वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.मेघ सहाय ने बताया कि जिले के 104 गोआश्रय स्थलों में 17,418 पशु संरक्षित हैं। बीते पांच महीने में अभियान चलाकर 6396 पशुओं को पकड़ा गया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 5293 व शहरी क्षेत्र में 1103 छुट्टा पशुओं को पकड़ा गया है। पकड़े गए पशुओं में 859 नंदी हैं। अधिकांश छुट्टा पशुओं को पकड़ लिया गया है। उनके अनुसार वीडीओ, प्रधान आदि छुट्टा पशुओं के बारे में बताते हैं। उनकी तरफ से कोई रिपोर्ट आएगी तो छुट्टा पशुओं को पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
जिले में कुल गोआश्रय स्थल- 104
कुल संरक्षित गोवंश- 17418
सुपुर्दगी में दिए- 2859
-
वर्जन
गोवंश को पकड़ने के लिए हमें पशु चिकित्सा अधिकारी की तरफ से लक्ष्य दिया जाता है। इसलिए हमें जो लक्ष्य दिया गया था, उसके अनुसार हमने सभी गोवंश को पकड़कर गोआश्रय स्थल में भेज दिया है। शहर में कितने छुट्टा पशु हैं ये हमें नहीं पता। -डा. आदित्य तिवारी, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम
-- --
अब कहीं से छुट्टा पशुओं के घूमने की कोई शिकायत नहीं आ रही। फिर भी एक अनुमान के मुताबिक शहर में 500 व देहात क्षेत्र में तीन हजार छुट्टा पशु हो सकते हैं। यदि शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी। - डा. मेघ सहाय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी