{"_id":"58a8a43c4f1c1b931ad85cf7","slug":"35-will-now-check-with-the-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अब एक साथ हो जाएंगी 35 जांचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अब एक साथ हो जाएंगी 35 जांचे
बरेली।
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियों के मौसम में मरीजों को अपनी रिपोर्ट के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। कभी- कभी तो मरीजों को भी वेटिंग दे दी जाती है। लेकिन अब एक साथ 35 लोगाें की जांच करने वाली मशीन जिला अस्पताल आ गई है। इसके माध्यम से दो घंटे के अंदर करीब 10 किस्म की जांचे एक साथ हो जाएंगी और रिपोर्ट भी तैयार मिलेगी।
शासन की ओर से भेजी गई मशीनों में फुली ऑटो एनालाइजर, सेमी ऑटो एनालाइजर, एचबी ए1सी, इलेक्ट्रोलाइट, ईएसआर और सेल काउंटर मशीन शामिल हैं। इन सभी मशीनों का अलग- अलग काम है। यहां होने वाली निशुल्क जांचों में अब पुरानी शुगर का भी पता चल जाएगा। साथ ही शरीर में सोडियम और पोटेशियम की स्थिति पता चलेगी। खतरनाक बीमारियों के साथ सेल्स की गिनती भी मशीनों से होगी। सबसे जरूरी मशीन ऑटो एनालाइजर है। पैथॉलजी के हेड डॉ. यूवी सिंह ने बताया कि 35 मरीजों की ब्लूबरिन व अन्य 10 तरह की जांचाें को एक साथ करने के लिए मशीन में सैंपल लगाएंगे। इसे स्टार्ट होने में 30 से 40 मिनट लगेंगे। ढाई घंटे बाद सभी जांच की रिपोर्ट सामने होगी। एडी एसआईसी डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि मशीनें आ गई हैं, कोशिश है कि सोमवार से काम शुरू करने की कोशिश रहेगी।