फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   35 lakhs looted on the pretext of selling a house, report filed against six

Bareilly News: मकान बेचने का झांसा देकर 35 लाख हड़पे, छह पर रिपोर्ट

Sun, 17 Aug 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
35 lakhs looted on the pretext of selling a house, report filed against six
बरेली। बारादरी क्षेत्र में शातिरों ने मकान बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठग लिए। काजी टोला निवासी हमदान वसी ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि पड़ोसी नईम कुरैशी उर्फ छुरी ने उन्हें मोहम्मद इकबाल का मकान पचास लाख में दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

आठ मई को 11 लाख रुपये उन्होंने नईम कुरैशी को दे दिए। नईम से इसकी एक रसीद बनाकर उसे दे दी। इसी तरह करीब 35 लाख रुपये लेने के बाद अगस्त में बैनामा करने का वादा किया। अगस्त में नईम बहाने बनाने लगा। इकबाल भी टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि नईम, इकबाल, शाकिर, फैजान, नदीम और रफीक ने जालसाजी कर उनकी रकम हड़प ली। हमदान ने बारादरी थाने में सभी छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed