{"_id":"5d66b9de8ebc3e0138747415","slug":"32-children-have-food-poisoning-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरी खिलाकर तुरंत पिला दिया दूध, 32 बच्चों को हुई फूड प्वाइजनिंग, सभी सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहरी खिलाकर तुरंत पिला दिया दूध, 32 बच्चों को हुई फूड प्वाइजनिंग, सभी सीएचसी में भर्ती
Wed, 28 Aug 2019 10:59 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की लापरवाही के कारण बुधवार को पुवाया ब्लॉक के गांव बहलोलपुर में 32 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। बच्चों को स्कूल में तहरी खिलाने के तत्काल बाद दूध पीने को दे दिया गया। स्कूल से ही बच्चे बीमार होने लगे, लेकिन घर पहुंचने के बाद तमाम बच्चों की हालत बिगड़ी तो गांव में खलबली मच गई। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है।
विज्ञापन
गांव बहलोलपुर के प्राथमिक स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र में रसोइया निर्मला और एक अन्य रसोइया ने तहरी बनाई थी। सुबह करीब 11 बजे के बाद सभी बच्चों को तहरी खिलाई गई। बुधवार को सरकारी स्कूलों में बच्चों को दूध भी दिया जाता है। बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका दीपा रानी और शिक्षामित्र अमित कुमार ने तहरी खाने के तुरंत बाद बच्चों को दूध भी वितरित करा दिया।
विज्ञापन
दूध पीने के लगभग एक घंटे बाद कुछ बच्चों को पेट दर्द की शिकायत हुई लेकिन शिक्षकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। छुट्टी के बाद बच्चे घर पहुंचे तो कुछ ही देर बाद उनकी हालत खराब होने लगी। सभी बच्चों को पेट दर्द, जी मिचलाना, दस्त की शिकायत थी। कुछ बच्चे अचेतावस्था में पहुंचे तो गांव में खबर फैली। कुछ ही देर में कई घरों से बच्चों के बीमार होने की जानकारी आने लगी तो प्रधान प्रधान शिवराज सिंह के पुत्र जसपाल सिंह ने 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई।
विज्ञापन
एक एंबुलेंस में 14 बच्चे अस्पताल लाए गए, लेकिन कई और बच्चे बीमार होने पर निगोही से दूसरी एंबुलेंस बुलाकर आठ और बच्चे अस्पताल ले जाए गए। सीएचसी पर कुल 24 बच्चे इलाज के लिए लाए गए। कुछ बच्चों को अभिभावक निजी अस्पताल ले गए। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टरों ने बच्चों को उपचार शुरू किया। सभी बच्चों की हालत में सुधार है।
बच्चों को तहरी खिलाने के तुरंत बाद दूध दे दिया गया। इस कारण बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। तहरी खिलाने के एक से दो घंटे बाद दूध दिया जाना चाहिए था। बच्चों की हालत में इलाज के बाद सुधार है। -डॉ. नवीन भारती, चिकित्साधिकारी, सीएचसी पुवायां