फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महापुरुषों की झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा

महापुरुषों की झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा

Wed, 01 May 2019 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
महापुरुषों की झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा
शाहजहांपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 128वां जन्मोत्सव शाहबाजनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर सद्भावना शिक्षा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ नई बस्ती आंबेडकर पार्क से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. एमपी सिंह ने जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी गौतम ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। महापुरुषों की झांकियों और बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा अपरान्ह दो बजे श्री खमानीराम भीमसेन इंटर कॉलेज, खेड़ा मोहल्ला, जामा मस्जिद, कहारान, कटरा, कछियाना, बड़ा मोहल्ला, पुलिस चौकी, बड़ा नीम बाजार, भोजवाल गली, पाल मोहल्ला, मनिहार, बरेठा होते हुए वापस नई बस्ती में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

सभा में बसपा जोन कोआर्डिनेटर राम कुमार मौर्या, पूर्व चेयरमैन तनवीर खां, बसपा जिलाध्यक्ष खेमकरन लाल गौतम, मोहम्मद असलम खां, अमर चंद्र जौहर, पूर्व प्रधान महेश चंद्र गौतम आदि ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्यारे लाल गौतम, राम आसरे गौतम, हरिश्चंद्र वर्मा, बलवीर गौतम, सुरेश पाल सिंह, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार गौतम, प्रमोद गौरव, अवधेश शर्मा, रघुवर दयाल गौतम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed