फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यानी तीन गुना ज्यादा छापेमारी की है तैयारी

यानी तीन गुना ज्यादा छापेमारी की है तैयारी

Thu, 18 Apr 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
यानी तीन गुना ज्यादा छापेमारी की है तैयारी
बरेली। कोई भी प्रत्याशी या उसके समर्थक वोटरों को शराब और नोट देकर न लुभा सकें, इसलिए मतदान से 72 घंटा पहले जिला प्रशासन उड़नदस्तों की संख्या बढ़ाकर तीन गुना करने जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में नौ टीमें सघन चेकिंग अभियान चलाएंगी। हालांकि इन उड़नदस्तों के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके लिए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट और डीएसओ को लेटर भी भेजा गया है।
विज्ञापन

मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, निगरानी भी बढ़ती जा रही है। अवैध शराब, कैश के साथ ही विस्फोटक सामग्री पर रोक के लिए अभी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन उड़नदस्ते काम कर रहे हैं लेकिन चुनाव के 72 घंटा पहले यानी 20 अप्रैल से इनकी संख्या नौ-नौ हो जाएगी। यानी 27 से बढ़कर 81 टीमें इसकी चेकिंग करेंगी। जिला प्रशासन ने इन टीमों को गठित कर उन्हें सक्रिय करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। चूंकि चुनाव से पहले मतदाताओं को शराब और कैश देकर उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है। इससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की भी आशंका बढ़ गई है। इस पर रोक कराने के लिए मतदान से पहले चेकिंग और निगरानी को काफी बढ़ा दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक उड़नदस्ते में एक पुलिस और एक प्रशासन का अधिकारी शामिल है। हालांकि इनके लिए वाहनों का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। सरकारी गाड़ियां पहले ही चुनाव कार्य में लगाई जा चुकी हैं। इसलिए इनके लिए प्राइवेट वाहनों की भी व्यवस्था करानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed