{"_id":"5cb78ccdbdec222ffc35b01c","slug":"31555533005-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर चुनाव में व्यस्त, कब्जा हो रही सड़क की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर चुनाव में व्यस्त, कब्जा हो रही सड़क की जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला प्रशासन समेत सभी विभागों के अधिकारी लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। ऐसे में लोगों ने अधिकारियों की व्यस्तता का नाजायज फायदा उठाना शुरू कर दिया है। पहले ही अतिक्रमण की जद में आ चुके पीलीभीत बाईपास पर माफिया ने नए कब्जे शुरू कर दिए हैं। एक जगह धर्मस्थल की आड़ में कब्जा किया गया है तो दूसरी जगह मिट्टी डालकर खाई पाटी जा रही है।
पीलीभीत बाईपास पर सेटेलाइट से लेकर फीनिक्स मॉल तक सड़क के दोनों ओर काफी जमीन पड़ी है। ग्रीन बेल्ट की यह जमीन अफसरों की अनदेखी के चलते पहले ही अवैध तरीके से कब्जाई जा चुकी है। इस रोड पर जगह-जगह रेता-बजरी, ईंट, मारबल और नर्सरी का कारोबार चल रहा है। इसी बीच कुछ नए कब्जे भी शुरू हो गए हैं। डोहरा मोड़ से पीलीभीत ओर करीब 100 मीटर दूरी पर मिट्टी डालकर खाई पाटी जा रही है ताकि वहां कोई काम शुरू किया जा सके। इससे कुछ ही आगे पीपल के एक पेड़ की आड़ में मूर्तियां रखकर एक बाबा ने धर्मस्थल बनाना शुरू कर दिया है। मगर अफसर खामोश हैं जबकि रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज मोड़ पर सड़क की एक बड़ी जमीन पर धर्मस्थल तैयार करके कब्जा किया जा चुका है।